Tuesday, May 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टप्पेबाजी के शिकार ज्वैलर्स द्वारा टप्पेबाजों को पकड़ाने वाले को 21 हजार रुपये इनाम का ऐलान

टप्पेबाजी के शिकार ज्वैलर्स द्वारा टप्पेबाजों को पकड़ाने वाले को 21 हजार रुपये इनाम का ऐलान

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद में हो रही टप्पेबाजी की घटनाओं से जहां व्यापारी बन्धुयो में रोष व्याप्त है वही रसूलाबाद पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी यह चालाक टप्पेबाज पकड़ में नही आ रहे है। टप्पेबाजी की घटना के शिकार एक ज्वैलर्स ने क्षेत्र में पम्पलेट वितरित कर टप्पेबाजों के फोटो आम कर सुराग देने वाले को इक्कीस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि रसूलाबाद में सलीम खान खान ज्वैलर्स के यहाँ गत 28 फरवरी को 2 टप्पेबाजों ने आकर लाखो रुपये मूल्य के सोने के जेवर पार कर दिए। दुकान में लगे सीसी कैमरों में टप्पेबाजों कैद हो गए। सलीम खान की दुकान पर टप्पेबाजी की यह दूसरी घटना है। इसी तरह टप्पेबाजो ने शहबाजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन पार कर दिया।
खान ज्वैलर्स के मालिक सलीम खान ने पत्रकारो को बताया कि इस घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस अभी तक टप्पेबाजों के करीब नही पहुंच पाई है।
सलीम खान ने बताया कि पुलिस जो कार्यवाही कर रही है वह उसकी कार्यवाही फिर भी मेरे द्वारा क्षेत्र में टप्पेबाजों के फोटो लगे पम्पलेट गांव गांव चस्पा कराने के साथ जनपद के कोई व्यक्ति इन टप्पेवाजो को पहचान कर सूचना देगा उस व्यक्ति को मेरे द्वारा इक्कीस हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश के लिए मुखबिरों का जाल पूरे जनपद में फैला दिया गया है।