Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पंचायत शिवली कार्यालय ‌से प्लास्टिक ‌के पाइप चोरी

नगर पंचायत शिवली कार्यालय ‌से प्लास्टिक ‌के पाइप चोरी

शिवली/कानपुर देहात। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रखे रिबोर के लिये प्लास्टिक के पाइप चोरों ने घात लगाकर पार कर दिया। नगर पंचायत में पाइप चोरी की सूचना से हड़कम्प मच गया है । ठेकेदार ने कोतवाली पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर शिवली में प्रो. में. कुमार कन्ट्रेक्शन एन्ड सप्लायर्स के ठेकेदार राम कुमार गुप्ता पुत्र देवी चरण गुप्ता निवासी तेजाब मिल केंपस कानपुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि नगर पंचायत शिवली के अंतर्गत सरकारी हैंडपंपों के रिबोर का कार्य करा रहा है रिबोर में प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक पीवीसी पाइप क्रय किए थे| जिसमें से 34 नग पाइप कार्यालय परिसर में देखरेख में रखवा कर 28 मार्च 21 को गया था। दिनांक 30 मार्च 21 को ठेकेदार के भाई कृष्ण कुमार उर्फ सुनील कुमार फर्म का कार्य देखते है। जब उसने शिवली नगर पंचायत परिसर में आकर देखा कि 34 पाइप में सिर्फ 14 पाइप ही बचे है तो उसने दूरभाष से भाई को सूचित किया कि वर्तमान में कार्यालय में 14 पाइप मौजूद है जबकि 20 नग पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करके गायब कर दिए गए हैं। ठेकेदार होली त्यौहार के समय बाहर होने के कारण चोरों ने घात लगाकर 20 पाइप को पार कर दिया वहीं जब ठेकेदार ने नगर पंचायत परिसर में आकर देखा तो वह अचंभित रह गया और 20 पाइप कम थे। जिसको देखते ही वह कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।