Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किदवई नगर पुलिस ने दी मानवता की मिसाल

किदवई नगर पुलिस ने दी मानवता की मिसाल

कानपुर। यूपी पुलिस की मानवता एक बार फिर दिखी, कानपुर के किदवई नगर निवासी मृतक किशन लाल खण्डेलवाल निवासी 132 एन ब्लॉक किदवईनगर, (85 वर्ष) लगभग मृत्यु की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया। अंतिम संस्कार के लिए मृतक के मोहल्ले व परिजन सहित किसी के न आने पर मृत शरीर के अंतिम संस्कार हेतु मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक किदवई नगर और उप निरीक्षक सूर्यबली यादव, उपनिरीक्षक रवि शंकर पांडे, कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल चालक तारा सिंह और यश ट्रेन के सम्मानित सदस्य रोहित तिवारी, अनुराग सिंह आदि के सहयोग से शव के अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था कर बिठूर घाट ले जाया गया और विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।