Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला आयोग की सदस्य 9 जून को महिलाओं की सुनेगी समस्यायें

महिला आयोग की सदस्य 9 जून को महिलाओं की सुनेगी समस्यायें

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर कल 9 जून को जनपद कानपुर देहात का भ्रमण करेगी। इस भ्रमण के दौरान व महिलाओं की समस्यायें व जनशिकायतें सर्किट हाउस माती में सुनेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिए जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविडकाल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला महिला चिकित्सालयों एवं जनपद में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण आयोग की पदाधिकारियों के नेतृत्व में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जनपद में महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर कल जनपद में भ्रमण करेंगी तथा महिलाओं की समस्याओं को सुना जायेगा व उसका निस्तारण भी कराया जायेगा।