Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में कार्यभार ग्रहण किया

नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में कार्यभार ग्रहण किया

प्रतापगढ़। नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार ने आज जनपद में पहुॅचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होने बताया है कि वह बिहार में मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। आईआईटी कानपुर से बी-टेक किया, बी-टेक करने के बाद निजी क्षेत्र में सेवा देने के बाद इनका चयन आईपीएस में हुआ। ट्रेनिंग के दौरान ही इनका चयन आईएएस में हो गया। प्रशिक्षु ट्रेनिंग इन्होने बहराइच में किया। गाजीपुर में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रहे। यहां मुख्य विकास अधिकारी के रूप में चार्जभार ग्रहण करने से पूर्व वह जनपद लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी थे।