Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी व्यवस्था नहीं होने पर समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी

पानी व्यवस्था नहीं होने पर समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी

कानपुर दक्षिण। आज गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 67 बर्रा-4 एवं वार्ड 34 के बर्रा-3 में एक हफ्ते से पानी की सप्लाई बाधित है जिससे क्षेत्र की जनता एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान है जिसे देखते हुए लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के नेताओ ने जल कल जीएम को ज्ञापन दिया और कहा कि 3 दिन के अंदर अगर पानी की समस्या का निदान एवं वैकल्पिक टैंकर व्यवस्था नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड-67 बर्रा अमित सिंह यादव, अमरजीत सलूजा, विधानसभा उपाध्यक्ष ज्ञानू ठाकुर, जसपाल, अंकित श्रीवास्तव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।