Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर

इटावा। इटावा जनपद की पछाय गांव पुलिस को 25000 के इनामी गैंगस्टर को पकड़ने में सफलता मिली है। इनामी गैंगस्टर 2018 से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हम आपको बता दें राशिद बंजारा निवासी फलावदा कस्बा जनपद मेरठ का रहने वाला है। उसके ऊपर इटावा के जसवंतनगर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत है साथ ही उसके ऊपर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। लेकिन वह लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार था लेकिन मुखबिर की सूचना पर पछायगांव थाना पुलिस ने नए पूर्वा पुल के पास राशिद बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। राशिद बंजारे के ऊपर ₹25000 का इनाम रखा गया था।