Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बर्थ डे पार्टी में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

बर्थ डे पार्टी में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

कानपुर दक्षिण। कानपुर में सोशल मीडिया पर एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक के बाद के एक छ बार फायरिंग की गई है। फायरिंग की सूचना पर क्षेत्र व प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी करने पर पता चला कि ये वीडियो किसी बर्थ डे पार्टी का है। जिसमे केक काटने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। सूत्रो कि माने तो किदवई नगर विधानसभा पूर्व विधायक के गनर रह चुके रामवीर सिंह का जन्म दिन था। वही फायरिंग करने वाले का नाम अविनाश ठाकुर बताया जा रहा है।
फायरिंग करने वाले पर युवक पर दर्ज होगा मुकदमा
घटनाक्रम में गोविन्द नगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि बथे डे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक अविनाश ठाकुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जॉच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।