Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आगमन पर हुआ स्वागत

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आगमन पर हुआ स्वागत

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहजादा कलीम शायर के प्रथम सलोन विधानसभा आगमन पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संत रामपासी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से प्रतापगढ़ जाते समय सलोन बाईपास पर सपा नेतासंत राम पासी के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहजादा कलीम ने कहा कि 2022 में परिवर्तन तय है। किसान नौजवान छात्र महिलाओं सभी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनता देखना चाहते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का टोल प्लाजा नूरुद्दीनपुर में सपा नेता प्रधान भूपेंद्र सिंह ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत में मुख्य रूप से सपा नेता इरफान सिद्दीकी सभासद इसरार हैदर, सुनील पासी, अविनाश यादव, पूर्व प्रधान नौशाद, शाहबाज हुसैन, जितेंद्र यादव जिला सचिव छात्र सभा, श्याम लाल, यादव पंकज यादव, अखिलेश यादव, नीरज यादव, अमित यादव, इंद्रजीत, दिनेश, बॉबी यादव, संतोष यादव, मोहम्मद इलियास भोले सभासद समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।