Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित हुए राजीव डोगरा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित हुए राजीव डोगरा

कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षा, सेवा और सुरक्षा को समर्पित उत्तर प्रदेश की संस्था शक्ति मिशन ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के लिए शिक्षा, कला और लेखक में अच्छा कार्य करने पर कांगड़ा के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को अंतरराष्ट्रीय मिशन शक्ति अवार्ड 2021 देकर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संस्था ने देश के विभिन्न प्रदेशों के 83 लोगों को सम्मानित किया जिसमें कांगड़ा के राजीव डोगरा भी शामिल थे। राजीव ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया। सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज, माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ऐसे ही अपने जिले और हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।