Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 नवम्बर तक

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 नवम्बर तक

कानपुर नगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, दयानन्द प्रसाद ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 में दावे एवं आपत्तियां दिनॉक 01 नवम्बर, 2021 (सोमवार) से दिनॉक 30 नवम्बर, 2021 (मंगलवार) तक प्रस्तुत की जा सकती है।
उन्होंने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत दिनॉक 13 नवम्बर, 2021 (शनिवार), दिनॉक 21 नवम्बर, 2021 (रविवार) तथा दिनॉक 27 नवम्बर, 2021 (शनिवार) को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनॉक 20 दिसम्बर, 2021 (सोमवार) तक किया जायेगा। इसके पश्चात निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनॉक 05 जनवरी, 2022 (बुधवार) को किया जायेगा।
उन्होंने जानकारी देते हुये बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्व अधिकारियों यथा-जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों इत्यादि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि दिनांक 01 नवम्बर, 2021 से 05 जनवरी, 2022 तक के मध्य स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी है।