Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा नेता ने दरोगा को दी बिल्ला नोचने की धमकी

सपा नेता ने दरोगा को दी बिल्ला नोचने की धमकी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित कार्यालय के लोकार्पण के समय समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व वार्ड 45 से पार्षद अर्पित यादव का पुलिस से नोकझोंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे अपने अन्य साथी के साथ मिलकर शासन की नीतियों के विरूद्ध बैनर लगा कर दुष्प्रचार करने का काम किया गया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो जिसमें वह दारोगा को धमकी दे रहे हैं, तुम हमारा पोस्टर हटाओगे तो हम तुम्हारा बिल्ला नोचेंगे। इस पर थाना बर्रा पुलिस ने अर्पित यादव के खिलाफ 147, 332 धारा में मुकदमा लिखकर उसका धारा 151/107/116 सीआरपीसी में चालान कर दिया है।