Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधनू थाना क्षेत्र के रमजी पुरवा गांव में चल रहा लाखों का जुआं

विधनू थाना क्षेत्र के रमजी पुरवा गांव में चल रहा लाखों का जुआं

सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
कानपुर आउटर, अवनीश सिंह। विधनू थाना क्षेत्र के रमजीपुरवा गांव में बुकर धर्मेंद्र और उसका साथी मोहन स्थानीय प्रशासन की सेटिंग से लाखों रुपए की बुक चला रहा है।
एक एक दांव हजार से लेकर लाखों तक पहुंच जाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है लेकिन यह सच स्थानीय प्रशासन को नहीं दिखता। स्थानीय प्रशासन आंख में पट्टी बांधे बैठा है पूर्व में भी विधनू थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने की थी बड़ी कार्यवाही इसके बावजूद भी बुकर धर्मेंद्र और मोहन अभी भी बुक लगा रहा है। कानपुर नगर और देहात के दिग्गज जुआंरी बुक में खेलने आते हैं। बगैर स्थानीय प्रशासन की मदद से बुक लगना मुश्किल है। लेकिन सब कुछ जानते हुए भी स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता।