Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पोर्टल पत्रकार के साथ लूट

पोर्टल पत्रकार के साथ लूट

लूट की घटना के बाद मुकद्दमा न लिखे जाने को लेकर जनपद के पत्रकार संगठनों ने उठाई पीड़ित की आवाज
हाथरस। एक पोर्टल पत्रकार के साथ लूट की घटना के बाद मुकद्दमा न लिखे जाने को लेकर जनपद के पत्रकार संगठनों ने पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी में सीओ सिटी सुरेन्द्र सिंह से सभागार में मुलाकात की तथा सीओ सिटी ने पीड़ित पत्रकार की बात को सुना तथा संगठित पत्रकारों की बात को बल देते हुये आश्वासन दिया है कि पत्रकार के साथ न्याय होगा। सही विवेचना और सही मुकद्दमा लिखा जायेगा। इस मौके पर जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिऐशन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिऐशन व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सभी पदाधिकारी गण पीड़ित पत्रकार के साथ थे। सभी ने एकजुटता का परिचय दिया।