Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » BIG BREAKING: मोरबी में ब्रिज टूटा, 100 से अधिक लोग नदी में गिरे

BIG BREAKING: मोरबी में ब्रिज टूटा, 100 से अधिक लोग नदी में गिरे

अहमदाबाद। गुजरात राज्य के मोरबी जिले में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था और इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मच्छु नदी पर केबल ब्रिज बना हुआ था जो आज अचानक टूट गया। जिस समय ब्रिज टूटा उस समय इस ब्रिज पर लगभग 400 से 500 लोग थे। 100 से अधिक लोग नदी में गिर गए हैं। कई लोगों के डूबने की आशंका है।
बताते चलें कि दीपवली के बाद गुजराती नए साल पर 7 माह तक मरम्मत कार्य चलने के बाद 5 दिन पहले ही इसे दोबारा खोला गया था। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों की निकालने की कोशिश की जा रही है।
इस हादसे के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की और बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप्र के उप मुख्यमन्त्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य नेताओं ने दुःख प्रकट किया है।
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार ने अपनी हिस्सेदारी निभाई है ? क्योंकि अभी हाल ही में मरम्मत कार्य होने के बावजूद ब्रिज टूट गया !