Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंदिर में दर्शन को जा रही महिला के साथ हुई टप्पेबाजी

मंदिर में दर्शन को जा रही महिला के साथ हुई टप्पेबाजी

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र स्थित ओरीदास मंदिर दर्शन को जा रही महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गयी। महिला की सोने की चेन व अंगूठी लेकर टप्पेबाज फरार हो गए। सुबह हुई घटना से लोगो में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि हसनपुर निवासी आशा बहू सुनीता चौधरी मंगलवार की सुबह क्षेत्र के बाबा ओरीदास मंदिर दर्शन करने को पावरहाउस महराजगंज में स्थित टैंपो स्टैंड पर साधन का इन्तजार कर रही थी, कि तभी सामने अज्ञात कार सवार कुछ लोगों ने कहा कि हम भी वहीं दर्शन करने जा रहे हैं, मेरे साथ ही कार में बैठ जाओ। कुछ दूर चलने पर कार में बैठे युवक ने महिला को एक लिफाफा देते हुए कहा कि इसमें अपने कीमती सामान रख लो जिससे सुरक्षित रहें। आशा बहू ने अपनी चेन व अंगूठी लिफाफे में रख ली। लिफाफा में स्टेपल करने के लिए युवक ने अपने हाथ में लिया और आशा बहू को फिर लिफाफा वापस कर दिया। मंदिर गेट पर कार सवार लोगों ने महिला को उतार दिया। आशा बहू सुनीता ने तुरंत लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें नक़ली चेन व अंगूठी मिली अपने साथ हुई टप्पेबाजी की शिकायत आशा बहू सुनीता ने तुरंत डायल 112 पर दी। जिसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।