Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुष्कर्म को लेकर किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर किशोरी के परिजनों को सौंपा दिया है।
जानकारी के मुताबिक खेरिया स्थित ईट भट्टे पर काम करने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ भट्टे पर काम करने वाले रामकुमार निवासी अकोना थाना राट जिला हमीरपुर ने दुष्कर्म करने के साथ ही उसकी पिटाई कर दी थी। इससे व्यथित होकर किशोरी ने फंदे से लटकरकर आत्महत्या कर ली थी। दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या किये जाने की जानकारी होने पर काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक का गिरफ्तार कर पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष एका अंजीश कुमार का कहना है कि आसेपी को जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही।