Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मीडिया सेंटर में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

मीडिया सेंटर में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

कानपुर। बर्रा-8 के राम गोपाल चौराहा के निकट स्थित ‘मीडिया सेंटर’ में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। इस मौके पर भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य, जन सामना समाचारपत्र के सम्पादक श्याम सिंह पंवार, अमर भारती के वरिष्ठ पत्रकार बीरेन्द्र पाल, छात्र बृज भूषण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत नारों के साथ सलामी दी गई।इस मौके पर अखिलेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजीव रूहेला, धर्मेन्द्र कुमार, अरविन्द्र यादव, हिमांशु, मो0 वसीम, अवनीश सिंह, मनोज कटियार, उपेन्द्र अस्थाना, विनय कुमार सहित अन्य मीडियाकर्मी मौजूद रहे।