Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने नवग्रह वाटिका का किया लोकार्पण

जिलाधिकारी ने नवग्रह वाटिका का किया लोकार्पण

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में जनपद के कल्याण व पर्यावरण संतुलन की मंगल कामना के साथ नवग्रह वाटिका का लोकार्पण किया । ग्रह सूर्य पेड़ मदार, ग्रह शनि पेड़ शमी, ग्रह मंगल पेड़ ख़ैर, ग्रह बुद्ध पेड़ लटजीरा, ग्रह चंद्र पेड़ पलाश, ग्रह राहु पेड़ दूब, ग्रह केतु पेड़ कुश ग्रह शुक्र पेड़ गूलर ग्रह बृहस्पति पेड़ पीपल का रोपण किया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।