Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वसम्मति से सुरेश जिंदल दोबारा प्रधान निर्वाचित

आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वसम्मति से सुरेश जिंदल दोबारा प्रधान निर्वाचित

जन सामना संवाददाता : बागपत। आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी में पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ व वर्ष 2023 के लिए कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश जिंदल को प्रधान, श्रीपाल आर्य को उप प्रधान, डा0 मनोज कुमार को मंत्री, मनीष जिंदल कोषाध्यक्ष, आर्य भूषण अधिष्ठाता एवं व्यवस्थापक,पवन शर्मा उपमंत्री, संजय गोयल पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमपाल आर्य, रामफल आर्य, अनिल आर्य, संदीप आर्य, हेमकांत आर्य, सुनील आर्य, शीशपाल आर्य, सतीश आर्य, अंकुर गोयल, लाला नरेश टाल वाले, प्रमोद आर्य, मनीष जिंदल, संजीव आर्य,रणवीर आर्य को चुना गया। इसके अलावा अभिमन्यु गुप्ता, अशोक सिंघल, मनोज आर्य, जयपाल आर्य को संरक्षक बनाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर में पूर्णिमा के अवसर यज्ञ किया गया और पूर्णिमा की विशेष आहुति दी गई। यज्ञ में उपस्थित सभी ने आहुति दी। यज्ञ व बैठक के पश्चात प्रधान सुरेश जिंदल ने सभी का आभार और धन्यवाद किया। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।