Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जी-20 पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन आज

जी-20 पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन आज

फिरोजाबाद। एस.आर.के. (पी.जी.) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सीरौठिया न बताया कि महाविद्यालय में 10 फरवरी दिन शुक्रवार को जी-20 सम्मेलन के उपलक्ष्य में ‘‘वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका‘‘ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल (म.प्र.) के कुलपति प्रो. एस.के जैन मुख्य अतिथि होगें। तथा डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशुरानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। संगोष्ठी में कानपुर मण्डल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रिपुदमन सिंह तथा आगरा मण्डल की क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रेखारानी तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।