Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार को लेकर शाखा प्रबंधक से नेशनल बोर्ड डायरेक्टर ने की वार्ता और क्षेत्र का किया भ्रमण

व्यापार को लेकर शाखा प्रबंधक से नेशनल बोर्ड डायरेक्टर ने की वार्ता और क्षेत्र का किया भ्रमण

जन सामना संवाददाताः महराजगंज, रायबरेली। गुरुवार को तदाशी असजुमा नेशनल बोर्ड डायरेक्टर टोयोटा किर्लाेस्कर भारतीय स्टेट बैंक महराजगंज की शाखा पहुंचे और क्षेत्र में भ्रमण किया। बता दें कि तदाशी असजुमा नेशनल बोर्ड डायरेक्टर टोयोटा किर्लाेस्कर अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्र पाली पहुंचे, जहां पर पहुंच कर क्षेत्र में क्या डिमांड है उसको समझा और साथ ही कच्चा रास्ता देखा। वाहन कंपनी टोयोटा के व्यापार को कैसे बढ़ाया जाए, जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वह भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे जहां पर शाखा प्रबंधक शशांक शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जहां पर व्यापार को लेकर शाखा प्रबंधक से नेशनल बोर्ड डायरेक्टर ने वार्ता किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक शशांक शुक्ला, निखिल सिंह केशियर, लक्ष्मी वर्मा केशियर, पारुल मिश्रा, संजय तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।