Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र विकास के पथ पर निरंतर बढ़ रहा है आगे : ब्रजेश पाठक

उ.प्र विकास के पथ पर निरंतर बढ़ रहा है आगे : ब्रजेश पाठक

फिरोजाबाद। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का उड़न खटोला अपने निर्धारित समय पर पुलिस लाइन में उतरा। जहॉ डिप्टी सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन से उनका काफिला सिरसागंज सीएचसी पहुंचा। जहॉ उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। इसके बाद डिप्टी सीएम ने प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है। इन्फ्राट्रक्चर में पूरे भारत में नंबर एक पर है। समाजवादी पार्टी को कुकृत्यों के कारण जनता पूरी तरह से उन्हें नकार देगी। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जिला अस्पतालों की स्थिति को लगातार सुधारा जा रहा है। मरीजों को जिले के अंदर ही इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बेहतर स्वास्थ्य इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इसके बाद उनका काफिला सीएचसी सिरसागंज पहुंचा। जहॉ उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, सांसद डा. चंद्रसैन जादौन, भाजपा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार आदि मौजूद रहे।