Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर पुष्प, फल, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर पुण्य लाभ लिया। मंदिर परिसर में दिन भर-भर हर-हर महादेव के जयकारें गूंजते रहे। वहीं दोपहर बाद शिवालयों मेें भव्य फूल बंगला सजाया गया।
शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। हर कोई अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव की पूजा करने के लिए उत्साहित दिखा। सुबह से ही शिव भक्त अपने हाथों में पूजा की थाल लेकर शिवालयों की ओर रूख करते दिखाई दिए। शहर के प्राचीन मंदिर सिद्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, थाना दक्षिण स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित सिद्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, कैला देवी स्थित शिव मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शिवभक्तों ने अपने आरार्ध्य देव का विधि विधान से जलाभिषेक कर मंनौती मांगी। दोपहर में फूल बंगला सजाया गया। शाम को शिव भक्त भजनों पर झूमते दिखाई दिए। वहीं महाआरती के पश्चात् सभी प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शहर के आठ किलोमीटर दूर स्थित साती मंदिर पर भी सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।