Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 25,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

25,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डलमऊ, रायबरेली । थाना डलमऊ पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित 25,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त राजेश पुत्र बाबूलाल निवासी रसूलपुर गहरवारी थाना डलमऊ रायबरेली को 01 अदद तमन्चा 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना डलमऊ पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त पर करीब आधा दर्जन मुक़दमे पंजीकृत हैं, अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम डलमऊ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी, उप-निरीक्षक महेश कुमार, आरक्षी गजेन्द्र तोमर, आरक्षी गौरव परिहार, आरक्षी संजीव कुमार थाना डलमऊ जनपद रायबरेली से शामिल रहे।