Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाई संत गाडगे की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई संत गाडगे की जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संत गाडगे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने संत गाडगे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव अंजनगांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम डेबूजी झिंगराजी जानोरकर था। उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। यह सब उन्होंने भीख मांग-मांगकर बनावाया, किंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। उन्होंने धार्मिक आडंबरों का उन्होंने प्रखर विरोध किया। इस मौके पर महिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, सेजल, ममता जैन, रानी देवी, तनिष्क, सचिन आदि मौजूद रहे।