Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा शासन काल में पास हुआ फायर स्टेशन अब बनेगा !

बसपा शासन काल में पास हुआ फायर स्टेशन अब बनेगा !

ऊंचाहार, रायबरेली। बसपा शासनकाल के दौरान सवैया तिराहा से कानपुर को जाने वाले मार्ग के किनारे फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव हुआ था उसके बाद भूमि चयन की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। किंतु फायर स्टेशन का निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पाया था। लंबे समय से स्थानीय लोगों को फायर स्टेशन बनने का इंतजार था, अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। शुक्रवार को डीएफओ सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश गिरी , क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता आदि लोगों की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का चिन्हीकरण किया है। इस भू भाग पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया था। जिन्हें हटा दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत आख्या जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है। जल्द ही यहां पर फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू होगा।