Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बैंक शाखा पर 500 रुपये का लगाया जुर्माना

बैंक शाखा पर 500 रुपये का लगाया जुर्माना

मथुरा। होली गेट पर मार्केट के अंदर संचालित यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सामने कूड़ा जलता हुआ पाए जाने पर नगर निगम ने बैंक शाखा पर जुर्माना लगाया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कूड़ा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा जलाया जा रहा था। जिस पर नगर निगम द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया पर 500 रुपये का चालान किया गया है। इसके साथ बैंक के प्रबंधक को चेतावनी दी गयी है कि भविष्य में यदि पुनः कूड़ा जलता हुआ पाया जाता है तो जुर्माने के साथ साथ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।