Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 8 मार्च 2023 को बन्द रहेंगी मदिरा की दुकानें

8 मार्च 2023 को बन्द रहेंगी मदिरा की दुकानें

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये निर्देश दिया है कि दिनांक 08.03.2023 को सायं 4 बजे तक होली पर्व (रंगोत्सव ) के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने के निमित्त जनपद कानपुर देहात की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानें, माडल शाप एवं समस्त सीएल-2 (देशी शराब के थोक बिक्री का अनुज्ञापन) एफएल-2 / एफ. एल. 2बी (विदेशी मदिरा एवं बीयर के थोक बिक्री के अनुज्ञापन) पूर्णतया बन्द रहेंगी। इस बन्दी के लिये अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नही होगा।