Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दर्जन भर दबंगों ने लाठी डंडे से सगे भाइयों को पीटा, घायल

दर्जन भर दबंगों ने लाठी डंडे से सगे भाइयों को पीटा, घायल

ऊंचाहार, रायबरेली। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर मजरे आइमा जहनियां का है, जहां बुधवार की रात गांव निवासी राकेश कुमार की गाँव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, आरोप है कि करीबन एक दर्जन लोग लाठी डंडे से लैस होकर आये और उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आये उसके भाई गुड्डू को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल दो लोग सीएचसी आये थे, जिनका उपचार किया गया ।कोतवाल बालेन्दु गौतम ने कहा कि मामले की तहरीर मिली है, जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।