Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशोरी के साथ हुई मारपीट, चार के विरुद्ध केस दर्ज

किशोरी के साथ हुई मारपीट, चार के विरुद्ध केस दर्ज

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे गन्नी मजरे कन्दरावां गाँव निवासी देशराज का गांव के ही पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा है, गुरुवार की दोपहर बाद पड़ोसियों ने होली के हुड़दंग में उसकी खड़ी गेंहू की फसल को रौंदकर खराब कर दिया। जब उसकी बेटी पिंकी 17 वर्ष ने इस बात का विरोध किया तो आरोप है कि चार लोगों ने लाठी डंडे से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि देशराज की तहरीर पर पंचम, राकेश, अमित व अंकित के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही।