Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली मिलन समारोह का किया आयोजन

होली मिलन समारोह का किया आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। कस्बा स्थित रानी का पुरवा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने होली मिलन समारोह में पहुंच कर सभी लोगों से मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी । प्रभात साहू ने कहा होली को लेकर उत्साह का माहौल है यह त्योहार आपसी भाईचारा का त्योहार है, सभी लोग आपस में एकता बनाकर रहे और होली के त्यौहार को मनाए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्राकृतिक रंगों के साथ होली का त्यौहार स्वच्छ एवं अच्छे वातावरण में मनाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजा राम त्यागी सहित अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।