Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

ऊंचाहार, रायबरेली। मामला नगर से जुड़े छोटे मियां का पुरवा का है। नगर के राजकीय पोस्टग्रेजुएट कॉलेज के सामने स्थित इस गांव के निवासी मोनू (25 वर्ष ) शहर में रहकर नौकरी करता था । करीब डेढ़ माह पहले वह शहर से गांव आया हुआ था। गुरुवार की रात में करीब 10 बजे वह शराब के नशे की हालत में घर से बाहर निकला, परिवार के लोग उसका इंतजार कर रहे थे। लेकिन रात भर वह घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग शौच के लिए बाहर निकले तो गांव से थोड़ी दूर पर स्थित एक आम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। युवक ने साड़ी को किनारे से फाड़ कर फांसी लगाई गई थी। पेड़ पर युवक का शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।