Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्काई टच अकादमी में छात्राओं को दिये गये रिजल्टकार्ड

स्काई टच अकादमी में छात्राओं को दिये गये रिजल्टकार्ड

♦उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने हांथों से दिये रिजल्टकार्ड
कानपुर। तात्याटोपे नगर स्थित स्काई टच अकादमी में मंगलवार को बच्चों के रिजल्ट कार्ड बांटे गए। अधिकांश बच्चे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट पाकर उनके चेहरे खिल उठे। उन्हें रिजल्ट कार्ड और साथ में एक आकर्षक उपहार भी दिया गया।
विद्यालय प्रांगण में एक समारोह का आयोजन करके रिजल्ट कार्ड बांटे गए। इस मौके पर उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्यअतिथि के रूप में पधारे और प्रथमए द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के एमडी पी एच द्विवेदी ने छात्रों को रिजर्टकार्ड, मेडल और ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साल भर की मेहनत के बाद रिजल्टकार्ड, ट्रॉफी और मेडल पाकर बच्चे बेहद खुश हुए। इस दौरान विद्यालय के छात्र और शिक्षिकायें मौजूद रहीं।