Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक ने टैंपू को मारी टक्कर चालक की मौत

ट्रक ने टैंपू को मारी टक्कर चालक की मौत

संतकबीर नगर। मगहर चौकी क्षेत्र के हाईवे स्थित धर्म कांटे के पास खलीलाबाद के फल मंडी से फल लेकर अपने टेंपो से हरपुर बुदहट जा रहे झीनक साहनी हाईवे स्थित धर्म कांटे के पास में टेंपू खड़ा किए थे कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे टेंपो चालक झिनक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गौरतलब हो कि झिनक सहानी फल विक्रेता है जो हरपुर में अपनी फल की दुकान लगाते थे फल लेने के लिए वह खलीलाबाद के फल मंडी आए थे और अपना खुद का टेंपो चला कर वापस हरपुर जा रहे थे । अभी वह मगहर चौकी क्षेत्र के हाईवे स्थित धर्म कांटे के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।