Saturday, May 3, 2025
Breaking News

महिला शक्ति ने बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा बाल श्रम के विरोध में ऑर्चिड ग्रीन स्थित आदित्य मैमोरियल स्कूल में अवेयरनेस कैंप लगाया गया। इस दौरान संस्था की पदाधिकारियों ने बच्चों को टी शर्ट, किताबें, कलर्स, बिस्कुट आदि देकर उत्सावर्धन किया। संस्था की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि आज लाखों बच्चे शिक्षा और बचपन के अधिकार से वंचित है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है। बच्चों को काम के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल खेलने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके और देश की उन्नति हो। रीना गर्ग ने कहा कि इस स्कूल में मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, उन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और उनसे पढ़ाई से संबंधित प्रश्नोत्तर पूछे।

Read More »

बिना अनुमति के नहीं मिलेगा शटडाउन, 24 घंटे मिलेगी विद्युत आपूर्तिः मुख्य अभियंता

फिरोजाबाद। नगर में होने वाली बिजली कटौती को लेकर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिमंडल विद्युत विभाग फिरोजाबाद जोन के मुख्य अभियंता से मिला और जर्जर तारों के बदलने के नाम पर बिजली कटौती को लेकर उन्हे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की मांग की है। शहर में होने वाली विद्युत कटौती को लेकर मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग फिरोजाबाद जोन के मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि भीषण गर्मी में केबिलों को बदलने के नाम पर कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है।

Read More »

पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल फिरोजाबाद द्वारा पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में जैन मंदिर चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। साथ ही व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल फिरोजाबाद के जिला महामंत्री धीरज पाराशर ने कहा कि हमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है। भारत पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मोदी जी मुंह तोड़ जवाब देंगे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान को धूल चटाने का कार्य करेगा। उदय प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत के समर्थन में कई देशों ने भरोसा जताया है कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ इस बार ऐसा ठोस कदम उठाया जाएगा कि भविष्य में पाकिस्तान स्वयं को इकलौता महसूस करे।

Read More »

गरीबी को दूर भगाना है, बच्चों को पढ़ाना है……

फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस दिशा द्वारा सरोजिनी नायडू विद्यालय बोधाश्रम से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कमला नेहरू इंटर कॉलेज, सरोजिनी नायडू विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही संगम लोक संघ की महिलाओं, प्रगति युवा समिति के युवाओं ने भाग लिया। स्कूल चलों जन जागरूकता रैली का शुभारंभ सरोजिनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली भगवान नगर, टापा कलां रोड, मायापुरी, आनंद नगर, कबीर नगर, खेड़ा होते हुए सरोजिनी नायडू स्कूल बोधाश्रम पर आकर संपन्न हुई।

Read More »

अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मथुरा, वृंदावन। अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शनों के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक सिंह ने बांके बिहारी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने पूरे वृंदावन क्षेत्र को तीन जोन और नौ सेक्टरों में विभाजित किया है, ताकि भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला जा सके। मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि मंदिर के पास वाहनों का दबाव न बने।

Read More »

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। रायबरेली के सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन सभागार में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अमेठी के सांसद एवं सह-अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के समग्र विकास से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सभी योजनाओं का बिंदुवार प्रस्तुतिकरण किया।

Read More »

डॉ. के. श्रीनिवासराव को “ज़ी न्यूज़ एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025” में विशेष सम्मान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव को 25 अप्रैल 2025 को आयोजित “ज़ी न्यूज़ एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025” में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के द ललित होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया।
“एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025” का आयोजन ज़ी न्यूज़ द्वारा किया गया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देना, नवाचार को बढ़ावा देना और शिक्षकों, विचारकों और संस्थाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना था। डॉ. के. श्रीनिवासराव ने इस कार्यक्रम में “शिक्षा का मिशन, भविष्य का दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित चर्चासत्र में भाग लिया। उन्होंने साहित्य और शिक्षा के आपसी संबंध पर अपने विचार प्रस्तुत किए और साहित्य अकादेमी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को विस्तार से बताया।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में कैरियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन

एटक यूनियन एवं महामना मालवीय मिशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में एटक यूनियन और महामना मालवीय मिशन के संयुक्त प्रयास से वरिष्ठ छात्रों के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी और चिन्मय विद्यालय के सीनियर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। यह आयोजन एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस कैरियर काउंसलिंग कैंप में लगभग 400 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सिविल सेवा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कानून, प्रबंधन, रक्षा सेवाएं, पायलट प्रशिक्षण, फैशन टेक्नोलॉजी और मीडिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर विकल्पों की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Read More »

कांग्रेस की नसीहत : पहलगाम में आतंकी हमले पर पार्टी नेता न बांटें अपना ज्ञान

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं की बिना सोच-समझ के की गई टिप्पणियों से उपजे विवाद को समाप्त करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी सदस्यों को अनावश्यक बयानबाज़ी से बचने की सख़्त हिदायत दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ऐसी टिप्पणियां कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शातीं। यह स्पष्टीकरण कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई नेताओं द्वारा दिए गए बयानों के बाद सामने आया है। इन बयानों ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया, जबकि पार्टी नेतृत्व ने संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले ही सर्वदलीय बैठक में इस जघन्य आतंकी हमले पर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं, जिसमें 25 पर्यटक और एक कश्मीरी व्यक्ति मारे गए थे।

Read More »

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 30 अप्रैल को करेंगे हाथरस दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

हाथरस। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक 30 अप्रैल को हाथरस जनपद के सासनी कस्बे में दौरे पर रहेंगे। वह यहां पं० चेतराम धर्मशाला, बस स्टैंड पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के हाथरस आगमन को लेकर जिला प्रशासन को उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अलीगढ़ एयरपोर्ट से स्टाफ कार द्वारा सासनी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत उप मुख्यमंत्री सासनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण करेंगे।

Read More »