Wednesday, April 30, 2025
Breaking News

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: आरेडिका में कोच निर्माण प्रक्रिया का किया निरीक्षण

रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली का दौरा किया। उनके साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान श्री गांधी ने कारखाने के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया। आरेडिका प्रशासन ने उन्हें फैक्ट्री में निर्मित हो रहे विभिन्न प्रकार के कोचों — जैसे स्लीपर, एसी 3 टियर इकोनॉमिक, एसी पैंट्रीकार, नॉन-एसी चेयरकार, तेजस, राजधानी एवं वंदे भारत शेल प्रोटोटाइप — की निर्माण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री गांधी ने कोच निर्माण प्रक्रिया को नजदीक से देखा और उनके निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। विशेष रूप से उन्होंने आमजन के उपयोग में आने वाले दीनदयालु तथा स्लीपर कोच का निरीक्षण किया, और इन कोचों में यात्रियों की सुविधा हेतु किए गए सुधारों की सराहना की।

Read More »

नगर के विकास में भी रुचि दिखाए सीएसआर : चेयरपर्सन ममता जायसवाल

ऊंचाहार, रायबरेली। मंगलवार को नगर पंचायत ऊंचाहार के अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने एनटीपीसी ऊंचाहार के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा से भेंट की और नगर के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नगर की अवसंरचनात्मक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जनसंपर्क अधिकारी को अवगत कराया कि वर्षों पूर्व एनटीपीसी द्वारा नगर में कराए गए सीएसआर कार्यों का अब लम्बे समय से अभाव है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सात वर्ष पहले बनाई गई डामर सड़कें अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिनका पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

Read More »

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय एवं भारतीय शिक्षण मंडल, अवध प्रांत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

लखनऊ। भारतीय शिक्षण मंडल के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) एवं भारतीय शिक्षण मंडल, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा: समाज के अंतिम छोर तक” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री शंकरानन्द रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएनआईटी के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह, अवध प्रांत के अध्यक्ष प्रो. कमल जायसवाल तथा गृहविज्ञान विद्यापीठ बीबीएयू की संकायाध्यक्ष प्रो. यूवी किरण मंचासीन रहीं।

Read More »

जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गोल्ड का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गोल्ड का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से माहेश्वरी धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर के कई वरिष्ठतम पदाधिकारी गण पधारे। ग्रुप द्वारा सामाजिक परिप्रेक्ष्य में किए गए विभिन्न प्रोजेक्टों एवं विशिष्ट कार्य करने पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन मुंबई की तरफ से प्राप्त अवार्ड पूर्व अध्यक्ष अनिल मित्तल एवं वर्तमान अध्यक्ष अनिल अग्रवाल हींग वालों को प्रदान किए। वार्षिक रिपोर्ट को प्रशासनिक निदेशक अशोक रावत द्वारा सदन में पढ़कर सुनाया गया। मथुरा से पधारे मुख्य अतिथि जायंट मुकेश अग्रवाल सदस्य केंद्रीय कमेटी द्वारा मथुरा में होने जा रहे सिल्वर जुबली कन्वेंशन के बारे में विस्तृत रूप से बताया और सभी से सम्मिलित होने की अपील की।

Read More »

महिला शक्ति ने बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा बाल श्रम के विरोध में ऑर्चिड ग्रीन स्थित आदित्य मैमोरियल स्कूल में अवेयरनेस कैंप लगाया गया। इस दौरान संस्था की पदाधिकारियों ने बच्चों को टी शर्ट, किताबें, कलर्स, बिस्कुट आदि देकर उत्सावर्धन किया। संस्था की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि आज लाखों बच्चे शिक्षा और बचपन के अधिकार से वंचित है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है। बच्चों को काम के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल खेलने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके और देश की उन्नति हो। रीना गर्ग ने कहा कि इस स्कूल में मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, उन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और उनसे पढ़ाई से संबंधित प्रश्नोत्तर पूछे।

Read More »

बिना अनुमति के नहीं मिलेगा शटडाउन, 24 घंटे मिलेगी विद्युत आपूर्तिः मुख्य अभियंता

फिरोजाबाद। नगर में होने वाली बिजली कटौती को लेकर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिमंडल विद्युत विभाग फिरोजाबाद जोन के मुख्य अभियंता से मिला और जर्जर तारों के बदलने के नाम पर बिजली कटौती को लेकर उन्हे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की मांग की है। शहर में होने वाली विद्युत कटौती को लेकर मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग फिरोजाबाद जोन के मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि भीषण गर्मी में केबिलों को बदलने के नाम पर कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है।

Read More »

पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल फिरोजाबाद द्वारा पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में जैन मंदिर चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। साथ ही व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल फिरोजाबाद के जिला महामंत्री धीरज पाराशर ने कहा कि हमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है। भारत पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मोदी जी मुंह तोड़ जवाब देंगे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान को धूल चटाने का कार्य करेगा। उदय प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत के समर्थन में कई देशों ने भरोसा जताया है कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ इस बार ऐसा ठोस कदम उठाया जाएगा कि भविष्य में पाकिस्तान स्वयं को इकलौता महसूस करे।

Read More »

गरीबी को दूर भगाना है, बच्चों को पढ़ाना है……

फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस दिशा द्वारा सरोजिनी नायडू विद्यालय बोधाश्रम से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कमला नेहरू इंटर कॉलेज, सरोजिनी नायडू विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही संगम लोक संघ की महिलाओं, प्रगति युवा समिति के युवाओं ने भाग लिया। स्कूल चलों जन जागरूकता रैली का शुभारंभ सरोजिनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली भगवान नगर, टापा कलां रोड, मायापुरी, आनंद नगर, कबीर नगर, खेड़ा होते हुए सरोजिनी नायडू स्कूल बोधाश्रम पर आकर संपन्न हुई।

Read More »

अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मथुरा, वृंदावन। अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शनों के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक सिंह ने बांके बिहारी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने पूरे वृंदावन क्षेत्र को तीन जोन और नौ सेक्टरों में विभाजित किया है, ताकि भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला जा सके। मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि मंदिर के पास वाहनों का दबाव न बने।

Read More »

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। रायबरेली के सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन सभागार में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अमेठी के सांसद एवं सह-अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के समग्र विकास से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सभी योजनाओं का बिंदुवार प्रस्तुतिकरण किया।

Read More »