मथुरा। गोवर्धन में आगामी गुरु पूर्णिमा मेला, जिसे मुड़िया पूर्णिमा मेले के नाम से भी जाना जाता है, की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
यह सात दिवसीय मेला 4 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु श्री गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन पहुंचते हैं। दिन-रात चलने वाली इस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन जुट गया है।
आरेडिका में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पर साहित्यिक व्याख्यान का आयोजन
रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा विभाग के तत्वावधान तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पर आज साहित्यिक व्याख्यान एवं वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द तथा अतिथि वक्ता डा0 चम्पा श्रीवास्तव (पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य फिरोज गाँधी कॉलेज रायबरेली) ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
वाक् प्रतियोगिता के अन्तर्गत आरेडिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के जीवन एवं साहित्यिक परिचय पर बोलते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होने गद्य एवं पद में हिंदी भाषा को परिष्कृत किया।
डीएम के निर्देशन में अमृत सरोवर व तालाबों में भरा जा रहा पानी
रायबरेली। भीषण गर्मी के मद्देनज़र जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में स्थित अमृत सरोवरों और अन्य परंपरागत तालाबों में पानी भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए गर्मी में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना भी है।
विकास खण्ड राही के खण्ड विकास अधिकारी गौरी सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में 17 अमृत सरोवर और 48 तालाबों में पानी भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके।
पूर्व सांसद व नगर पालिका अध्यक्ष ने छात्रों को वितरित किए टैबलेट
हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संचालित *स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना* के अंतर्गत बागला डिग्री कॉलेज में एक भव्य टैबलेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता दिवाकर ने शिरकत की और छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर स्वेता दिवाकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह टैबलेट न केवल पढ़ाई में उपयोगी होगा, बल्कि यह नवाचार, आत्मनिर्भरता और डिजिटल शिक्षा को भी बढ़ावा देगा।
कर्मचारियों के हित में हुई चर्चा, जितेन्द्र कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया
कानपुर। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारियों के हितों पर चर्चा की गई और संगठनात्मक विस्तार के तहत नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की कि लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज, कानपुर के कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सचान और जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा से दूरभाष पर संपर्क कर, उनके निर्देशानुसार किया गया। संघ के सभी पदाधिकारियों ने जितेन्द्र कुमार को नए दायित्व की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैबिनेट मंत्री ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित
सिरसागंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत आव गंगा नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक एवं श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन को यह प्रशस्ति पत्र सत्र 2024-25 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रस्तावित नवप्रवर्तन एवं विज्ञान के लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम, जिनमें नवाचार के कार्यक्रमों की प्रदर्शनी, जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, स्वच्छ पर्यावरण
गर्भवती महिला की पिकअप से टक्कर में मौत
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगला बरी चौराहे के पास एक मैक्स पिकअप ने सात माह की गर्भवती महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान समा के रूप में हुई है। वह शान मोहम्मद की पत्नी थी और कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ की रहने वाली थी। समा का मायका रसरईया, जिला फर्रुखाबाद में है। उनकी शादी को अभी मात्र दो साल हुए थे। घटना के समय समा दवा लेने के लिए नगला बरी चौराहे पर गई थी। तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय उनका पति शान मोहम्मद मजदूरी करने गया हुआ था।
Read More »ऊंचाहार में प्रभावित चल रही HDFC और UCO बैंक की ATM सेवा
रायबरेली। जिले के ऊंचाहार नगर पंचायत में संचालित एचडीएफसी बैंक और यूको बैंक की शाखाओं की एटीएम सेवाएं लंबे समय से बाधित चल रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। करीब 32 हजार की आबादी वाले इस नगर में एटीएम सेवा के बाधित रहने से खाताधारकों और अन्य उपभोक्ताओं को जन सुविधा केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां अतिरिक्त सहायता शुल्क भी देना पड़ता है।
एचडीएफसी बैंक की शाखा नगर के मध्य ऊंचाहार चौराहे और पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का एटीएम लंबे समय से रात्रि के समय बंद कर दिया जाता है, जिससे रात के समय पैसों की आवश्यकता पड़ने पर लोगों को परेशानी होती है।
महिला शक्ति ने माताओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में मातृ दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रुप की सभी सदस्यों की माँ और सासूमाँ को सम्मानित किया गया। अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप की माँ और सासू माँ को बुलाने का उद्देश्य उनको खास महसूस कराना और उनके साथ मस्ती करना था। ताकि इस छोटे से प्रयास से रिश्तों में और मिठास घोल सकें। यदि सभी अपने माता-पिता और बुजुर्गों का मान सम्मान और ध्यान स्वयं करें, तो दुनिया में किसी वृद्धाश्रम के बनने की जरूरत ही नहीं होगी। रीना गर्ग ने बताया कि सबसे पहले सभी मां व सासू मां का टीका लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने आशुतोष शुक्ला
बछरावां, रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन बुधवार को बछरावां में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से आशुतोष शुक्ल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं जिला मंत्री प्रतिमा सिंह की निगरानी में, चुनाव अधिकारी जयकरन, जिला मीडिया प्रभारी शाश्वत बाजपेयी, सह मीडिया प्रभारी शशि चौधरी तथा जिला मंत्री द्वारा किया गया। एक ही नामांकन होने के कारण आशुतोष शुक्ल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर अभिनव सिंह चौहान, महामंत्री पद पर लोकतंत्र शुक्ल और कोषाध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत मोहन, महिला उपाध्यक्ष के रूप में जया मौर्य और उपाध्यक्ष के रूप में विभा सिंह, रमेश वर्मा, कृष्ण मोहन दुबे, राम प्रकाश तथा अंजू गुप्ता निर्वाचित हुए।