– सदियों पुरानी कब्रस्तानों व मस्जिद की जगह पर अपराधिक व्यक्ति के अतिक्रमण किये जाने से व गन्दगी फैलाने से लोगों में है नाराजगी
– ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान रचा है षड्यंत्र, बिगाड़ रहा है माहौल
– गांव के नवयुवक व वृद्धजनों ने लगाई डीएम – एसपी से न्याय की गुहार, कहा कि महिलाओं से झूठे मुकदमे में फंसाने की दी जा रही है धमकी
फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ऐरायां मशायख गाँव में अर्से से बनी कब्रस्तान गाह में स्थानीय लोगों का अतिक्रमण करते हुए कब्जा करने की नीयत से कुछ लोग काफी परेशान हैं। बतौर स्थानीय नागरिक कि गांव में हाल में ही बाहर से आये एक व्यक्ति ने प्रधान की शय पर गाँव में आतंक सा मचा रखा है। वर्तमान में मोहल्ला खानपुर स्थित मुस्लिम समुदाय की कब्रस्तान स्थल है जोकि ग्रामीणों के मुताबिक तकरीबन 800 साल पुरानी है और मुहल्ले के वरिष्ठ व बुजुर्गों ने बताया कि ये जमीन में कब्रिस्तान जमीदारी के समय से परंपरागत तरीके से चली आ रही है जहाँ पर आज भी जमाने की बनी मस्जिद के अवशेष उपस्थित हैं जोकि खण्डहर रूप में तब्दील हैं जिनको देखकर आज भी अंदाज लगाया जा सकता है क्योंकि इन मस्जिद की बुनियादी ढांचा में पुराने जमाने में चलने वाले निर्माण सामग्री का मौके पर पाया जाना ही अपने आप मे बड़ा सबूत है।
Read More »
Jansaamna



फिरोजाबाद। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए जनपद में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को जिलाधिकारी रवि रंजन ने बुधवार को नगरीय स्वास्थ्यकेंद्र कौशल्या नगर में विटामिन-ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।इस अवसर पर जिलाधिकारी रवि रंजन ने कहा कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होने सभी अभिभावकों से अपील की कि वह अपने नौ माह से पांच साल तक के उम्र के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे कि वह पोषित रह सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की कुल नौ खुराक दी जाती हैं। इसकी कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबन्धित अन्य समस्या हो सकती है।