कानपुरः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण जिला इकाई की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान समिति ने दामोदर नगर के चंद्रलोक गेस्ट हाऊस में उन 11 बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुये भी खुद रोजी रोजगार करते हुये बेटियों को शिक्षित करने का काम कर रही हैं। उन बालिकाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी घरेलू परिस्थितियों के विरुद्ध होते हुये भी शिक्षा क्षेत्र में नाम कमाने का काम कर रही हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की क्षेत्रीय संयोजिका डॉ0 वीना आर्या ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान की शुरूआत हरियाणा राज्य से की थी जहाँ लड़कों और लड़कियों के अनुपात में भारी अंतर था। किन्तु अभियान की सफलता के कारण आज वहाँ यह आंकड़ा काफी सुधर गया है। कन्या भ्रूण हत्या बन्द हुई है।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के की भाजपा दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं की भारी संख्या को होली की शुभकामनाएं दी और कहा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये मोदी और योगी सरकारें अच्छा काम कर रही हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं अब तो वायुसेना में लड़ाकू विमान भी उड़ाकर इतिहास रचने का काम कर रही हैं।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, जन सामना संवाददाता। किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में स्थित यूको बैंक में रात साढे आठ बजे आग लगने की सूचना से आसपड़ोस में भगदड मच गयी। आग लगने की सूचना पर आनन फानन में पहुची पुलिस व तीन दमकल की गाड़ियो ने आग पर काबू पा लिया। बैंक मैनेजर गौरव उपाध्याय ने बताया कि बैंक में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही समझ में आ रहा है बाकी जॉच में ही पता चलेगा। फिलहाल दो कुर्सियां ही जली होने की बात कही गई है।
⇒वूमेंस एसोसिएशन का होली मिलन कार्यक्रम
सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय वाष्र्णेय बेलफेयर एसोशियेशन महिला इकाई द्वारा कस्बा के बारहसैनी धर्मशाला में होली मिलन समरोह का अयोजन किया जिसमें वाष्र्णेय महिलाओं ने होली गीत एवं नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया।
कानपुरः जन सामना संवाददाता। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा गॉव में काफी समय से विवाद में घिरे प्लाट को सम्बंधित थाना सहित कई अन्य थानों की फोर्स व केडीए टीम ने खाली करा नामिनी को सुपुर्द कर रही थी जिसके विरोध में प्लाट के कब्जेदार बंशी लाल सैनी ने परिजनों समेत टीम को घेर लिया। इस दौरान कब्जेदार धक्का मुक्की करने लगे। साथ आरोप लगाया कि सूरज पाल व उनके बेटे लवली यादव एक बहुत बडे भूमाफिया है जिन्होने पूरे बर्रा क्षेत्र में करोड़ो की कीमत के प्लाट कब्जा कर बेच डाले और पैसों के दम पर पुलिस व अधिकारियों को खर्चा दे कब्जा करते है। साथ ये भी बताया कि ये जमीन हमारी पुस्तैनी है जिस पर इन्होने जबरन प्रयास करने की कई बार कोशिश की है। इसका मुकदमा भी हाईकोर्ट में विचारधीन है जिसके बावजूद पुलिस व केडीए टीम कोर्ट के आदेशो का उल्लंघन कर रही है। इन सब के बीच कई बार टीम व भीड़ में धक्कामुक्की के प्रयास हुये जिसके बावजुद टीम ने प्लाट कब्जामुक्त कराया।
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। कृषि विविधिकरण में फूलों की खेती के बारे में मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा0 अरविन्द यादव व जिला उद्यान अधिकारी व रवि जैसवार ने बताया कि फूलों की मांग हमेशा रहती है मौसम के अनुसार कृषक फूलों की खेती करे तथा खेती करने से पहले उसके बारे में किस फूल की खेती किस मौसम में करनी है उसके लिए क्या क्या तैयारी करनी है इसकी भी जानकारी जिला कृषि उद्यान कार्यालय से सम्पर्क कर तो निश्चित लाभ गेंदा के फूलों की डिमांड रहती है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसी सरकारी या गैर सरकारी प्रतिष्ठान का उद्घाटन/शुभारंभ पर्वो घरों की सजावट करनी हो, या फिर वैवाहिक कार्यक्रम हों, बिना फूलों के पूरे नहीं हो सकते, वहीं पूजन के लिए भी फूलों की जरूरत रहती है. इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों में भी फूलों की मांग बनी रहती है. ऐसे में गेंदा, गुलाब, ग्लोडियस आदि की खेती करना काफी फायदे का सौदा है।