जयपुर। जयपुर भार्गव महिला सभा के सत्र 2023-25 के चुनाव चुनाव अधिकारी मधु भार्गव के द्वारा महर्षि भृगु सदन, सुन्दर मार्ग, तिलक नगर जयपुर में संपन्न हुये जिसमें सर्व सम्मति से उर्मिला भार्गव अध्यक्षा, शकुंतला भार्गव एवं रीता भार्गव उपाध्यक्ष, अनीता भार्गव सचिव, आरती भार्गव कोषाध्यक्ष, सुनीता भार्गव एवं किरण भार्गव उप सचिव, मीनू भार्गव कला मंत्रणी, गायत्री भार्गव उप कला मंत्राणी, प्रेरणा, जया, मधु, वीना, ऊषा, रीना, वर्षा, सविता, अनिला, प्रीता, अल्का, निर्मला, सुनीता, इंदु, एकता, पुष्पा, निर्मला, गीता कार्यकारिणी सदस्या चुनी गयीं।
Read More »
Jansaamna
पवन कुमार गुप्ता, ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में बीती सोमवार की रात बजे सुखेंद्र, मोहित गांव के ही अवधेश तथा शिवबालक ने अंडे की दुकान पर अंडा खा रहे चमन के पास पहुंचे और चमन को चारों ओर से घेर लिया। जिसके बाद मोहित और सुखेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया।बाद में पीछे खड़े अवधेश ने मृतक की बाईं ओर कनपटी पर 32 बोर का तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही चमन जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
रायबरेली। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में जनपद के समस्त थानों के कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मोहिर्रिर के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें उनके द्वारा सम्मन, वारण्ट का समय से तामील कराने, तथा महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी कर समय से गवाह बुलाकर गवाही दिलवाना व पोक्सो एक्ट के चिन्हित वादों एवं प्रतिमाह अधिक से अधिक अभियोगों में सजा दिलाए जाने के लिए आवश्यक पैरवी तथा संबंधित पुलिस के गवाहों को बुलाने के संबंध में निर्देशित किया ।
कानपुर। श्री ठाकुर दलीप सिंह की की प्रेरणा से पर उपकारी सेवा समिति सेवा बस्तियों में निरंतर निःशुल्क शिक्षा, सिलाई, ब्यूटीशियन सिखाने का कार्य पिछले साढ़े 6 वर्ष से कर सेवा बस्ती के गरीब मजदूरों की कर रही है। इसी क्रम में माता चन्द कौर जी की याद में डॉक्टर अमरीन फातिमा, डॉ0 राहुल रस्तोगी व पर उपकारी सेवा समिति के स्टाफ AURA NGO के सहयोग से दादानगर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरण की गई जिसमें भारी जनसमूह ने शिविर से लाभ प्राप्त किया।
♦ जनपद में गोल्डन कार्ड की मदद 14019 से अधिक लाभार्थियों को मिला उपचार
फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति का 23 वॉ अधिष्ठापन समारोह फिरोजाबाद क्लब में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से पूनम गुप्ता को अध्यक्षा का पदभार सौंपा गया।
फिरोजाबाद। महाराज गुहराज निषाद जयंती महोत्सव एवं शोभायात्रा समिति द्वारा बुधवार को महाराज गुहराज निषाद की भव्य शोभायात्रा गांधी पार्क से निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।