⇒चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग का बताया मामलामथुरा। थाना क्षेत्र के मानागढ़ी रोड़ स्थित गांव कटैलिया के समीप कन्हैया ईंट उद्योग पर पथाई का कार्य करने वाले हमीरपुर निवासी शिवकुमार के दो बेटों की फूड प्वाइजनिंग के चलते शनिवार को मौत हो गई थी। फूड प्वाइजनिंग के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और रविवार सुबह सीएचसी नौहझील से डाक्टरों की टीम जांच पड़ताल हेतु ईंट भट्ठा पर पहुंची और मौत के कारणों की जानकारी जुटाई। डाक्टरों द्वारा शराब के सेवन के बारे में जानकारी करने पर शिवकुमार की पत्नी ने बताया कि वह बालाजी के भक्त हैं और शराब व नशीली चीजों का सेवन उनके परिवार में कोई नहीं करता। कद्दू की सब्जी व रोटी खाने के बाद ही अचानक तबीयत बिगड़ी। बुखार के साथ उल्टी व दस्त हुए थे।
Jansaamna
लखनऊ। ज्ञान गरिमा सेवा न्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में उपनिधि पत्रिका के डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियां विशेषांक एवम गौरीशंकर वैश्य विनम्र की बाल पुस्तक फुर्र फुर्र का लोकार्पण, कवि सम्मान एवं काव्य संगम समारोह का आयोजन किया गया। पत्रिका व पुस्तक का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, समाज कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार, संयुक्त आयुक्त जीएसटी पंकज के. सिंह और सम्पादक सुबोध कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर डाक विभाग से जुड़े साहित्यकारों और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 की जीत के लिए भाजपा मिशन 80 चला रही है। जिसको पूरा करने के लिए भाजपा ने कमजोर बूथों पर कमल खिलाने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत भाजपा संगठन द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। यूपी०सी०एल०डी०एफ० के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन व प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत बूथ सत्यापन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक संगठन द्वारा चलाया जा रहा है। सशक्त बूथ के निर्माण के लिए सर्वस्पर्शी सशक्त बूथ समिति बनानी होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल की अध्यक्षता में आज कई जगहों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आयोजित हुई । इसी क्रम में ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया मण्डल के शक्ति केंद्र उमरन के ग्राम गौसपुर में, ऊंचाहार मंडल के शक्तिकेंद्र कंदरावां में , जगतपुर मण्डल के शक्तिकेंद्र खजुरी में,दीनशाह गौरा मण्डल के गौरा हरदों में बैठक आयोजित हुई।
ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री और क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिलाष चंद कौशल ने पंचायत प्रतिनिधियों के हक और हुकूक के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए हर स्तर पर वह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ खड़े हैं।
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ आज से हुआ। इस दौरान सभी विद्यालयों में उत्सव का माहौल रहा। एक तरफ जहां पुराने बच्चे नई कक्षा में आकर खुश थे, वहीं नए बच्चे पहली बार स्कूल पहुंचकर प्रसन्न महसूस कर रहे थे। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन प्रवेश उत्सव भी मनाया गया। बच्चों को तिलक लगाया गया तथा फूल देकर उनका स्वागत भी किया गया। हर्ष की बात यह रही कि इस वर्ष बच्चों को किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। इस बार नए सत्र के शुरुआत से ही बच्चों को किताबें दी जा रही हैं। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए नए शैक्षिक सत्र के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत भी की गई। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोझवा में आज सत्र के पहले दिन कक्षा 4 व 5 के बच्चों को निरूशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गयी। नए सत्र की नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने कहा कि निरूशुल्क पाठ्यपुस्तक बच्चों के साथ साथ शिक्षकों की पाठ योजना बनाने में भी सहायक रहेगी। पुस्तकों के आने के साथ अब हम सभी पूर्ण मनोयोग के साथ बच्चों का पाठ्यक्रम समय से पूरा करा सकेंगे।
हाथरस। सादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्मार्ट दुकान के ऊपर हॉल में प्रदेश मान्यता समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा भारत प्रेस परिषद के सदस्य रहे अशोक कुमार नवरत्न का हथरस में प्रथम आगमन पर पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अशोक नवरत्न की कार्यशली का चित्रण किया तथा उनके द्वारा किये गये संघर्षों पर पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखें।
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर विनीता गुप्ता के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
♦स्वच्छता को लेकर किया गया नागरिकों को जागरूक
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के निर्देश पर जनपद फिरोजाबाद के 9- ब्लॉकों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया। जिसमें मदनपुर ब्लॉक में पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव तथा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में तथा अरॉव ब्लॉक में गिर्राज यादव जिला सचिव तथा विपिन यादव के नेतृत्व में फिरोजाबाद ब्लॉक में जिला प्रवक्ता दाऊद खां तथा रामशंकर राजौरिया ब्लॉक अध्यक्ष, एससी, एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, जिला सचिव खजांची दिवाकर के नेतृत्व में टूण्डला ब्लॉक में कमलेश जैन जिला उपाध्यक्ष तथा हेमंत निषाद ब्लॉक अध्यक्ष, कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में नारखी ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले तथा ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल के नेतृत्व में हाथवंत ब्लॉक में विपिन धारिया सदस्य पीसीसी तथा चोब सिंह लोधी के नेतृत्व में एका ब्लॉक में रामनाथ यादव जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तथा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी और यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अंशुल यादव के नेतृत्व में जसराना ब्लॉक में विजयनाथ वर्मा सदस्य पीसीसी तथा विभूति सिंह बघेल ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लॉक शिकोहाबाद में चंद्रकांत यादव जिला महासचिव तथा मुकेश गॉड नगर अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।
फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहना में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सांसद डा. चन्द्रसैन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, सीएमओ डा. नरेंद्र सिंह संग अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।