कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आज सुबह अधिशासी अभियंता जेएन कौशल के नेतृत्व में लाइन लॉस बचाने एवं विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत उपखंड अधिकारी अंकुश पाल, अवर अभियंता रमेश कटियार, घनश्याम दुबे, मेराज अहमद लाइनमैन स्टाफ एवं दो गार्डों के साथ कस्बे में मास रेड अभियान चलाया गया। जिसमें स्टेशन रोड स्थित होंडा एजेंसी में कटा कनेक्शन बिना बिल जमा किए पुनः चलता पाया गया। तकिया मुहाल में असलम की बेवा राबिया, शास्त्री नगर निवासी रज्जाक पुत्र मोनू ,नौबस्ता निवासी देव नारायण पांडे पुत्र रामकुमार पांडे एवं मोहल्ला कजियाना निवासी अतहर हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन को विद्युत चोरी करते हुए पकड़े जाने पर विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। अवर अभियंता घनश्याम दुबे ने बताया कि यह रूटीन मासिक अभियान है जो पूरे माह चलता रहेगा। शिवराढ़ी फीडर के अवर अभियंता मेराज अहमद ने सहकर्मियों के साथ एसडीओ अंकुश पाल के निर्देशन में ग्राम तेजपुर में मास रेड अभियान चलाकर शंकर लाल कुशवाहा, रामू सविता, लक्ष्मीनारायण गोरेलाल गुलाब सिंह रोहित सिंह पुत्र अनिल कुमार सुरेश रामविलास, लाल बहादुर व फूल सिंह को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इनके खिलाफ स्थानीय थाने में विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
Jansaamna
कानपुर, रवि कुमार राठौर। बीमार भतीजे के इलाज के लिए दर-दर भटक रही बुआ के लिए हर जगह के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। विजय नगर का रहने वाला 14 वर्ष का आशिफ पुत्र मो0 सलीम अपनी बुआ रेशमा के यहाॅ रहता है। आशिफ के पिता मो0 सलीम कबाड़ की फेरी लगाकर अपनी गुजर बसर करते है। आशिफ को गंभीर बीमारी ने जकड़ रखा है और उसके दोनों गुर्दे खराब चुके हैं। जिसका उपचार प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर और लाला लाजपत राय अस्पताल, कानपुर में चलने के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, लखनऊ में रेफर करके भेजा गया जहां चार दिन उपचार होने के दौरान रूपये खत्म हो गये तो वहां के डाक्टरों ने बच्चे को डिस्चार्ज कर 15 से 20 दिन का समय रूपये का इंतजाम करने के लिए दिया है।
वाराणसी में निर्माणाधीन पुल ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली और उन्हें कभी ना भूलने वाला गम दे दिया। साथ ही उन लोगों के दिलो दिमाग पर उन तसवीरों ने अपनी अमिट छाप छोड़ दी होगी जो उस हादसे के दौरान काल के गाल में समाने से बच गए। हादसा जो हुआ उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि उस पर गहनता से विचार-विमर्श होना चाहिए कि जो दुर्घटना हुई उसके लिए आखिरकार कौन जिम्मेदार है ? साथ ही वाराणसी के अलावा लखनऊ, कानपुर महानगर सहित अन्य तमाम जगहों में भी ऐसे निर्माणाधीन अनेक पुलों से लोग आज भी गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं हर कहीं खुले में निर्माणकार्य चल रहा है। इस दौरान धूल व गर्द सबओर उड़ती देखी जा सकती है। साथ ही उनके नीचे से लोग चल रहे देखे जा सकते हैं और ऊपर काम चल रहा होता है। इससे सवाल यह उठता है कि निर्माणाधीन स्थानों पर किसी प्रकार की सुरक्षा क्यों नहीं होती? आखिर इन जिम्मेदार लोगो को दुर्घटना से पहले क्यों नहीं दिखता कुछ? इतना बड़ा हादसा घटित होने के बावजूद अभी भी तमाम निर्माणाधीन स्थलों पर न तो सुरक्षा के मानकों का पालन हो रहा है, न ही आम आदमी की जान की परवाह। यह कहना कदापि अनुचित नहीं होगा कि रिश्वत और भ्रष्टाचार ने सभी को किनारे लगा दिया है।
लालगंज, मीरजापुरः संदीप श्रीवास्तव। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सोलर चरखा ग्रामीण इलाके के लिए बहुउपयोगी है। प्रत्येक मौसम में रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कहा कि ग्रामीण इलाके की महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा है। कहा कि गाँव स्तर पर इस तरह के प्रशिक्षण केन्द्र से जागरूकता भी आएगी। उन्होंने यह विचार सोलर चरखा शुभारंभ के अवसर पर फीता काटने के बाद रामपुर मड़वा गांव में सोमवार कही।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यक्रम संयोजक प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में बरगदाही पुरवा पनकी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रीति तिवारी में बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर महिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नम आंखों के साथ आए हुए सभी कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन पर अपने अपने विचार प्रकट किए। एवं बताया कि कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में की थी। वही कार्यक्रम में आरोप लगाते हुए प्रीति तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार कर्नाटक सत्ता पाने के लिए ओछी राजनीति की है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। इसके विरोध में यहां पर एक पोस्ट कार्ड लिखो अभियान चलाया गया जिसमें सभी ने पोस्टकार्ड लिखकर राष्ट्रपति महोदय को भेजा है और कहा कि कर्नाटक में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की है। सिर्फ सत्ता की लालच में दोषी लोगों के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रीति तिवारी, आरती दीक्षित, संतोष त्रिपाठी, डॉ शारदा पांडे, माया बाजपेई, शरद त्रिपाठी, सुनीता पाल, आदि लोग मौजूद रहे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में प्राचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में फूलबाग गांधी प्रतिमा स्थित सफाई अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए पुष्पा त्रिपाठी ने बताया कि एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज की 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छता के प्रति फूलबाग गांधी प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए कैडेटों शपथ ग्रहण की वे समय-समय पर मूर्तियों की साफ-सफाई नुक्कड़ नाटक रैली आज के माध्यम से आम जनमानस को जागरुक करने के लिए तत्पर रहेंगे। एवं सभी से प्रार्थना है कि वे स्वयं भी साफ-सफाई रखेंगे। और आसपास के लोगों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि हम अपने भारत के इस स्वच्छ भारत अभियान को सफल बना सके। एनसीसी कैडेटों ने भी उत्साह पूर्वक गांधी प्रतिमा फूलबाग पार्क की साफ-सफाई की। मुख्य रुप से उपस्थित कर्नल एचएस सिरोही, कैप्टन इन्दू मिश्रा, प्रतिमा यादव, भुपाल थापा, छन्नकार सिंह, थर्ड ऑफिसर नीतू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।