Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया

एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में प्राचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में फूलबाग गांधी प्रतिमा स्थित सफाई अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए पुष्पा त्रिपाठी ने बताया कि एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज की 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छता के प्रति फूलबाग गांधी प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए कैडेटों शपथ ग्रहण की वे समय-समय पर मूर्तियों की साफ-सफाई नुक्कड़ नाटक रैली आज के माध्यम से आम जनमानस को जागरुक करने के लिए तत्पर रहेंगे। एवं सभी से प्रार्थना है कि वे स्वयं भी साफ-सफाई रखेंगे। और आसपास के लोगों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि हम अपने भारत के इस स्वच्छ भारत अभियान को सफल बना सके। एनसीसी कैडेटों ने भी उत्साह पूर्वक गांधी प्रतिमा फूलबाग पार्क की साफ-सफाई की। मुख्य रुप से उपस्थित कर्नल एचएस सिरोही, कैप्टन इन्दू मिश्रा, प्रतिमा यादव, भुपाल थापा, छन्नकार सिंह, थर्ड ऑफिसर नीतू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।