⇒दूरदर्शन के पत्रकार सत्येन्द्र मुरली का खुलासा
⇒पत्रकार का दावा पूर्व रिकाॅर्डेड और एडिट किया हुआ था संदेश, हैं पुख्ता सुबूत
⇒500 व 1000 के नोटबन्दी पर अचानक घोषणा वाला नाटक किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने!
⇒पत्रकार ने कहा, मोदी ने संविधान व नियम-कानूनों को ताक पर रखकर देश की जनता को गुमराह किया
⇒भारतीय प्रेस क्लब में काॅन्फ्रेंस कर पत्रकार सत्येन्द्र मुरली ने किया बड़ा खुलासा गोपनीय नहीं था नोटबन्दी का फैसला, पत्रकार का दावा पुख्ता सबूत मौजूद
पंकज कुमार सिंह
नई दिल्ली/कानपुर। देशभर के तमाम चैनलों के जरिए आमजन को अचानक मिली पाॅंच सौ व एक हजार के नोटबन्दी की खबर ने देश-दुनियां में हलचल पैदा कर दी थी। इस खबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट को प्रतिबन्धित करने की घोषणा की थी। दूरदर्शन के लाईव बैंड के साथ तमाम चैनल्स् ने इस खबर का प्रसाारण किया था। दरअसल यह घोषणा दूरदर्शन पर लाईव नहीं थी और ना ही प्रधानमंत्री मोदी सीधा प्रसाारण में घोषणा कर रहे थे। यह पहले से रिकाॅर्डेड और एडिटेड था। यह दावा भारतीय प्रेंस क्लब नई दिल्ली में अयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान दूरदर्शन के जानेमाने पत्रकार सत्येन्द्र मुरली ने किया है। उन्होंने यह दावा भी किया है कि उक्त प्रकरण में उनके पास पुख्ता सबूत भी मौजूद है।
Jansaamna
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आज रविवार को हिन्दी भवन अकबरपुर कानपुर देहात में राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार एवं विश्व रिकार्ड विजेता रजत गुप्ता अपने सैकड़ों युवा साथियों एवं नरेन्द्र सिंह कुश्वाहा (पूर्व सैनिक) सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने इस नव वर्ष में एक अनोखे अभियान का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया जिसमें कानपुर देहात के हजारों युवा एवं बच्चों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के माध्यम से 24 घण्टे दिन-रात हमारी सेवा करने वाले सैनिकों को नव वर्ष के लिखित बधाई संदेश भेजेंगे जिसमें संदेश भेजने वाले का फोटो सहित पूरा ब्योरा एवं बधाई संदेश होगा।