श्रोता व वक्ता के मध्य बेहतर सामन्जस्य का होना अत्यन्त आवश्यक-एडीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह ने निर्देश देते हुए कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2017 की निकटता को देखते हुए निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष, निर्भीक व शान्तिमय तरीके से सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं जिसमें विकास भवन के सभाकक्ष में टीटीएफ लीडरशिप एवं मोटिवेशनल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण निर्वाचन की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण को भली भांति लें तथा इसका प्रयोग निर्वाचन कार्यों को सम्पन्न कराने के लिए किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि टीटीएफ लीडरशिप तथा मोटिवेशनल टेªनिंग समूह को प्रशिक्षित कराने के लिए मूलभूत बेसिक प्रशिक्षण है। इस प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मोटिवेशन लीडरशिप के लिए कम्युनिकेशन का होना अत्यन्त आवश्यक है इसके साथ ही सेन्डर व रिसीवर के मध्य बेहतर सामन्जस्य होना चाहिए। प्रशिक्षण लेते समय यह बात मन मस्तिष्क में रखी जाए कि सकारात्मक मोटिवेशन लक्ष्य को आसानी की तरफ ले जाता है। किस प्रकार प्रशिक्षण से अपने को प्रभावशाली मास्टर ट्रेनर के गुण अपने में समाहित करने हैं ताकि प्रशिक्षार्थी गु्रप का बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दे सकें।
Jansaamna
कानपुर, जन सामना संवाददाता। ठंड के मौसम में पहली बार कानपुर के वासियों को कोहरे का सामना करना पड़ा कोहरा इतना तेज रहा कि लगभग दस मीटर की दूरी पर यातायात में चलने वाले व्यक्ति को सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा है कोहरे इतना जबरदस्त रहा कि यातायात वाहन की रफ्तार हुई धीमी स्कूली बच्चों को भी व सुबह काम पर जाने वाले लोगों पर दिक्कत। मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। शहर में काफी जगहो पर लोगों ने आग जलाकर ठंड का सामना किया । शहर में काफी जगह चाय वाली दुकानो पर लोगो ने चाय पीकर ठण्ड के कोहरे मौसम का आनंद लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई सालो बाद नवम्बर के दिनों में ऐसा मौसम देखने को मिला है।
सासनी, जन सामना ब्यूरो। नोटबंदी को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया और सड़कों पर उतर आईं। करीब एक घंटे तक महिलाओं का हंगामा जारी रहा। पुलिस के समझाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। मंगलवार को आगरा अलीगढ़ रोड स्थित गंदे नाले के निकट सब्जी मंडी के सामने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करने वाली महिलाओं का अरोप था कि सोमवार को बैंक मैनेजर ने उन्हें रुपये देने का वायदा कर दिया। मगर मंगलवार को जब महिलाएं रुपये निकालने आईं तो मैनेजर ने उन्हें बैंक परिसर में भी प्रवेश नहीं करने दिया। अन्य लोगों को रुपये बांट दिए। यह देखकर महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और महिलाओं ने एकत्र होकर बैंक के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे राजमार्ग अवरूद्ध हो गया। महिलाएं केन्द्र सरकार और बैंक मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहीं थी। महिलाओं का अरोप था कि प्रधानमंत्री को पहले अपनी व्यवस्थाएं सुधारनी थीं, उसके बाद नोटबंदी करनी थी। एक साथ नोटबंदी की घोषणा करने के बार जो रोज कमाकर लाने खाने वाले हैं, उनके सामने रुपयों की समस्या बिकराल रुप धारण किए खड़ी है।
कानपुर जन सामना ब्यूरो। कानपुर जनपद का नाम रोशन किया कन्या उ0 प्रा0 विद्यालय सरसौल कानपुर की कक्षा 8 की कु0 अल्का पुत्री रोशनलाल ने चित्रकला ग्रुप मे राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया दिनांक 01.12.16 को लखनऊ में मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा 50000 रुपये एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्करत किया जायेगा। छात्रा ने कानपुर में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिसकी प्रसंशा मण्डलायुक्त ने प्रथम पुरस्कार देते हुए 26 तारीख को विकास भवन के सभागार में किया था आज उसका नाम राज्य स्तर में चयनित हुआ है।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन विजय किरन आनन्द ने विकासभवन सभागार में सीएलटीएस सम्बन्धी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण जनपद को ओडीएफ बनाने के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्ता को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने महिला डीपीसी को कार्यालय आने पर आपत्ति जताते हुए सीडीओ को निर्देश दिए कि भविष्य में यह कर्मचारी कार्यालय नहीं आनी चाहिए। उन्होंने विकासभवन में स्थापित कन्ट्रोलरूम तथा डीपीआरओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गाजीपुर, जन सामना संवाददाता। हजरत सैय्यद मसऊद गाजी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को सैय्यदवाड़ा स्थित शाह लगन पैलेस में ’हिन्दी साहित्य में गाजीपुर का योगदान’ विषयक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज किसान लेखक डा0 विवेकी राय को श्रद्धांजलि दे कर किया गया। हिन्दी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सोसायटी द्वारा पांच लोगों को ’सैय्यद मसऊद गाजी सम्मान 2016’ से सम्मानित किया गया। हिन्दी साहित्य के लिए भोपाल के लेखक मकबूल वाजिद, गाजीपुर के साहित्यकार राम अवतार एवं कोलकाता के उपंयासकार सेराज खां ’बातिश’ को हजरत सैय्यद मसऊद गाजी अवार्ड से नवाजा गया। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चन्दौली के एम0 अफसर खां सागर को तथा सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए अमरनाथ तिवारी अमर को हजरत सैय्यद मसऊद गाजी सम्मान से सम्मानित किया गया। हजरत सैय्यद मसऊद गाजी अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार राम अवतार की लेखनी पर प्रकाश डालते हुए डॉ0 रिचा राय ने कहा कि उनकी रचनाएं जमीन से जुड़ी होती हैं, आम आदमी की पीड़ा को वह बखूबी व्यक्त कर लेते हैं, वह खूब लिखते है और दिलों में हलचल पैदा करते है। मकबूल वाजिद के कलम पर बोलते हुए डॉ0 मसऊद ने कहा कि उनका कलम बड़ा बेबाक है, सच को सच कहने से घबराता नहीं है। वह जो भी लिखते हैं दिल से लिखते हैं और उनके पास जो दिल है वह आम आदमी के लिए धड़कता है। सेराज खां ’बातिश’ की लेखनी पर प्रकाश डालते हुए नर्वदेश्वर राय ने कहा कि इनकी लेखनी दिलों को जोड़ती है। सामाजिक सौहार्द का मूल मंत्र बताती है। वह दिलों में उमड़ने वाले विचारों को बखूबी व्यक्त कर लेते हैं।