
गाजीपुर में चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया
गाजीपुर/नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का दौरा किया। उन्होंने महाराज सुहेलदेव पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। उन्होंने गाजीपुर में एक चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जिन परियोजनाओं का अनावरण हुआ है, वे पूर्वांचल को एक चिकित्सा केंद्र तथा कृषि में अनुसंधान का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री ने एक बहादुर योद्धा तथा एक नायक जो लोगों को प्रेरित करता है, के रूप में महाराजा सुहेलदेव को याद किया। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की युद्ध संबंधी एवं सामरिक क्षमतातथा प्रशासनिक कौशलों की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उन सभी लोगों की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन्होंने भारत की रक्षा एवं सुरक्षा तथा उसके सामाजिक जीवन के प्रयोजन में योगदान दिया है।
Jansaamna
नई दिल्ली, भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे टीशेरिंग ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भेंट की। भारत में डॉ. टीशेरिंग का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और भूटान के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारत की यात्रा पर आये भूटानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने भूटान में तीसरे आम चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत किया और चुनावों में डीएनटी की विजय पर भूटान के प्रधानमंत्री को बधाई दी। राष्ट्रपति ने भूटान के सामाजिक.आर्थिक विकास में भागीदार बनने और अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में सहायता प्रदान करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भोगनीपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि थाने में आने वाली समस्त शिकायतो को प्राथमिता के आधार पर निस्तारित करे। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए निर्देश दिये कि महिला छेड़छाड़ से संबंधित आने वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुए दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाए इस प्रकार के प्रकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिये कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे तथा पूराने सामान को निष्प्रोज्य कराकर नीलाम कराये।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने डेरापुर नगर पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अधिकारी व वरिष्ठ लिपिक को अभिलेखों के सही रख रखाव व अपूर्ण अभिलेख मिलने पर कडी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिये कि अभिलेखों को सही तरीके से पूर्ण कर ले अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों के सर्विस बुक व जीपीएफ बुक पूर्ण न होने पर कर्मचारी को लगाई कड़ी फटकार
वर्तमान और भविष्य में लोगों, और धरती की शांति और समृद्धि के लिए साझा ब्लूप्रिंट प्रदान करने के उद्देश्य से 2015 में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों द्वारा सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को अपनाया गया था। सतत विकास लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय विकास संबंधित लक्ष्यों का समूह हैं, जिनको 2015 से 2030 तक हासिल करने की परिकल्पना की गई है। लेकिन यथार्थ की जमीन पर देखें तो 2030 तक सभी लक्ष्यों का पूरा होना संभव नहीं दिखता, इसलिए सरकारों और संस्थाओं ने प्राथमिकता के आधार पर लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है। वसुधा ऑर्गेनिक भी सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का समर्थन करता है। वसुधा ऑर्गेनिक निम्नलिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपनी सोच पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति अपनाता हैरू गरीबी निषेध, भूख की समाप्ति, अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जलीय जीवन, भूमि पर जीवन, शांति, न्याय, मजबूत संस्थाएं और लक्ष्यों के लिए साझेदारी। इन लक्ष्यों को गरीबी खत्म करने वाले, धरती की रक्षा करने वाले और सबके लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाले वैश्विक लक्ष्यों के रूप में भी जाना जाता है। वसुधा आर्गेनिक, निरंतर विकास हेतु वैश्विक साझेदारी को पुनर्जीवित करने के लिए, अपने विभिन्न पहलों में फेयर ट्रेड, पीस इंडिया, टेक्सटाइल एक्सचेंज, एसएसी, कॉटन कनेक्ट, सीएंडए फाउंडेशन, बीसीआई, आदि सस्टेनेबल आर्गेनाइजेशन के साथ सहयोग करते हुए काम करता है।
आगरा, जन सामना ब्यूरो। लक्ष्मी मैरिज होम, दयाल बाग आगरा में जीत फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले टी. वी. सीरियल एन. बी. आई. का शुभ मुहूर्त गणपति के सम्मुख नारियल तोड़ कर किया गया। यह सीरियल एक क्राइम प्रधान सीरियल है। इसमें अनसुलझे केसों को दिखाया जायेगा। मुंबई, दिल्ली एवं आगरा सहित आसपास के जिलों के कलाकार एक साथ मिलकर इस सीरियल में अभिनय करेंगे। एन. बी. आई. के निर्माता राजेश कुमार शर्मा व हेमन्त वर्मा हैं, निर्देशक विकास वशिष्ठ हैं। लिखा है जितेन्द्र प्रताप सिंह ने डीओपी हैं, राहुल शर्मा मुख्यकलाकार हैं, जीत प्रताप सिंह, हेमा राज, चैतना अवधिया व सैहिंस राघव आदि।
सहगल फाउंडेशन, श्रमिक भारती, वक्त की आवाज, पी. ऍफ. आई, आर. इ. सी., के सहयोग से हुआ रंगारंग कार्यक्रम, जिसमे मोहम्मद नुसरत कव्वाल, बऊवन झंकार नौटंकी और लाखन राणा की आल्हा की प्रस्तुति हुई
घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। आज कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित ओम सेवा समिति कार्यालय में रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पहुंचे अतिथि शिवकुमार सब रजिस्ट्रार घाटमपुर द्वारा क्षेत्रीय वृद्ध असहाय व विकलांग पुरुष महिलाओं को ठंड से बचने के लिए रजाई वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विनीत कुमार, शेखर सिंह, राजीव कुमार चौहान, मनोज कुमार, आशीष अवस्थी, नेहा त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम सिंह व देव नारायण सिंह चौहान, संतोष पाल, सूर्यभान सिंह आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम संचालक शैलेंद्र कुमार उर्फ शीलू सचान ने बताया कि समिति समय-समय पर कमजोर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।