कानपुर देहात, संदीप गौतम। स्वच्छता और शौचालय की बाते करने वाली बीजेपी सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। यह आज हम आपको अपनी रिपोर्ट में दिखाएँगे और यह भी दिखाएंगे की जब प्रदेश से लेकर केंद्र तक में बीजेपी पूर्ण बहुमत में है और देश के राष्ट्रपति भी उनके बनाये हुए है। उसके बावजूद भी कानपुर देहात जिले की महिलायें बच्चे और बुजुर्ग आज भी खुले में शौचालय जाने को मजबूर है। बीजेपी सरकार सिर्फ दावे ही करती है। हकीकत से हम आपको आज रूबरू कराते है और दिखाते है कि कैसे राष्ट्रपति के गृह जनपद में ही लोग लोटा लेकर खुले में शौच जाने को मजबूर है।
फाइलों में भले ही खूब शौचालय बन गए हो और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह लग रहा है की विकास हो रहा है लेकिन हकीकत क्या है। यह आज हम आपको और बीजेपी सरकार को दिखाएँगे आज हम आपको उस खबर की हकीकत से रूबरू कराने जा रहे है। जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे देश के राष्ट्रपति का जिला जहाँ आज भी कई गाँवों में शौचालय नही है। खुद राष्ट्रपति जी ने कानपुर आकर इस स्वच्छता मिशन की शुरुवात की थी लेकिन उनका ही जिला स्वच्छता मिशन के लिये बौना साबित हो रहा है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर देहात, संदीप गौतम। उत्तर प्रदेश में खनन का नाम लोगों की जुबान पर आते ही उनके जहन में अवैध खनन का नाम आ जाता है और ऐसा ही कुछ कानपुर देहात में भी देखने को मिला जहाँ जिला प्रशासन द्वारा यमुना घाट में 3 जगहों पर बालू खनन करने के लिये पट्टे दिए गए थे लेकिन कुछ ही दिन बाद इन जगहों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन करने की शिकायतें आने लगी थी और जिला प्रशासन के ऊपर भी अवैध खनन कराने के आरोप लग रहे थे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी काॅलेज के तत्वावधान में प्राचार्य डाॅ पूर्णिमा त्रिपाठी अध्यक्षता में काॅलेज परिसर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन किया गया। जानकारी देते हुए डाॅ प्रीति सिंह ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव पीके सेन रहे। क्रीड़ा समारोह के प्रथम दिन इण्डोर गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें शतरंज कैरम लूडो टीटी बैडमिंटन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की रिले रेस शामिल थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ। प्राचार्य डाॅ पूर्णिमा त्रिपाठी द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित समस्त अतिथिगणों शिक्षक एवं कर्मचारी एवं छात्राओं का स्वागत किया गया। मुख्य तिथि द्वारा सत्र 2017- 2018 वार्षिक क्रीड़ा समारोहों की शुरुआत की औपचारिक घोषणा की गई। घोषणा के उपरोक्त सर्वप्रथम छात्राओं की सतरंगी एवं कैरम की प्रतियोगिता आरंभ हुई इसके बाद टीटी एवं बैडमिंटन खेल संपन्न हुए। समस्त छात्रों का चार समूहों में विभाजित किया गया जिसमें बीए फस्ट ईयर पीटी ऊषा बीए सेकंड ईयर पीवी संधू एवं बीए थर्ड ईयर साइना नेहवाल एवं बीएससी एमए दीपा करमाकर के नाम से संबोधित था। छात्राओं की प्रतियोगिता के बाद महाविद्यालय के प्रधानाध्यापकों की मनोरंजनात्मक प्रतियोगिता के रूप में म्यूजिकल चेयर फूलों की माला बनाना सुई धागा रेस एवं अन्य विभिन्न रोचक खेल शामिल से तीसरी श्रेणी कर्मचारियों की पंजा लड़ाना बाॅल पास करना तथा चैथी श्रेणी कर्मचारियों की छल्ले पास करना आदि। खेलों को कराया गया जिसमें सभी ने एक दूसरे का उत्साह वर्धन किया खेल समिति की संयोजिका डाॅ रानी वर्मा ने प्रभारी डाॅ प्रीति पांडे को कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी।
⇒सैकड़ों वर्ष पुरानी परम्परा खत्म करना चाहती है सरकार
घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। गुरुवार दोपहर बेकाबू मोरम रिक्शा ने सड़क पार कर रही बालिका के टक्कर मार दी जिससे वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के ग्राम सठिगवां निवासी जय सिंह अपनी पत्नी सीता व पुत्री फलक 3 वर्ष के साथ दोपहर में धीरपुर से अपने गांव वापस जाने के लिए अज्योंरी गांव के सामने रोड क्रॉस कर रहे थे। हमीरपुर से मौरंग लाद के आ रहा तेज रफ्तार रिक्शा ने सड़क पार कर रही फलक के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे फलक उछलकर रोड के बीचो बीच गिरी और वहां से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,रिक्शा चालक रिक्शा सहित मौके से भाग निकला। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर सजेती पुलिस के हवाले कर दिया है।
सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। अजरोई का सुमित पहलवान अब आॅलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग लेकर रेस्लिंग करेगा। उसे बडे बडे दिग्गज पहलवान रेस्लििंग सिखा रहे है। जिससे वह भारत का सर्वाेत्तम खिलाडी बन सके और देश का नाम ऊंचा कर सके। दूरभाष से हुई एक मुलाकात में सुमित ने बताया कि उसका चयन आॅलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में में चयन हो गया है जिसमें क्लोराडो स्प्रिंग्स आॅलंकिप टेªनिंग सेंटर के पूरी रेस्लिंग के ऑफिसर उसे ट्रेनिंग दे रहे हैं। सुमित ने बताया कि दो बार बल्र्ड चैंपियन में आॅलिम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट केविन जाॅक्सन भी उसे ट्रेनिंग दे रहे है। सुमित ने बताया कि वह सेना का जवान होने के कारण देश के प्रति हर प्रकार अच्छा कार्र करने के लिए हरपल तत्पर है। अपने देश के लिए किसी भी परीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं। उसने यह कला अपने बाबा से सीखी है। जिसे लेकर वह अपने समाज क्षेत्र के साथ देश का नाम भी रोशन करने में पीछे नहीं हटेगा।