
» 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगीः पीएम मोदी
» आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैंः जेपी नड्डा
कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। रविवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। गरीब, युवा, किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित है।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली संतोषयुक्त हो।
Jansaamna
फिरोजाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तृतीय चरण के नामांकन प्रक्रिया जिला प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। हाईवे से कलेक्ट प्रवेश द्वार पर नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। जहां से आम लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। प्रवेश द्वार से केवल नामांकन करने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकंडरी स्कूल में दीक्षांत व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी, मेडल, प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।
फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति के द्वारा 14 अप्रैल को सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा में सम्राट अशोक की झांकी के अलावा कई महापुरूषों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाल ही में अपने काले जादू का तड़का लगा चुकी अजय देवगन की ‘शैतान’ फिल्म गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रीमेक है।
रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार के नैगम सामाजिक दायित्व की ओर से पुरवारा गांव के दो आंगनवाड़ी केन्द्रों का शुभारंभ परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा तरुणा छाबड़ा द्वारा किया गया। शुभारंभ से पूर्व इन आंगनवाड़ी केन्द्रों का सौंदर्यीकरण करवाया गया व साथ ही साथ बच्चों को बैठने के लिए मेज-कुर्सी और खेलने के लिए ट्राइसाइकिल एवं खिलौने, बच्चों के खाने के लिए बर्तन, पज़ल्स, खेल-कूद और पढ़ाई-लिखाई की अन्य सामग्री जैसे एजुकेशनल मैप, पंचतंत्र की किताबें, व्हाईट बोर्ड व नम्बर ब्लॉक आदि का भी वितरण किया गया। इस कार्य का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों का सौंदर्यीकरण कर आंगनवाड़ी केन्द्रों में ग्रामीण बच्चों की संख्या को बढ़ाना है।
कानपुर देहात। जिला के थाना भोगनीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा भोगनीपुर निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र रहमतुल्लाह और मोहम्मद नौशाद उर्फ भूरा पुत्र हामिद ने शिकायती पत्र देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से दबंग भू-माफिया ग्राम प्रधान भोगनीपुर अनीस सिद्दीकी और उसके सहयोगियों द्वारा फर्जी तरीके से छेड़छाड़ और एस.सी.एस.टी. मुकदमे में फंसाएं जाने के विरुद्ध न्याय की गुहार लगाई है।