Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में निकली भगवान बुद्व की शोभायात्रा

सुहागनगरी में निकली भगवान बुद्व की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान बुद्ध की 2568 वीं जन्म जयंती के अवसर उनके अनुयाईयों ने भगवान बौद्व की भव्य शोभायात्रा हिमांयुपूर से निकाली गई। शोभायात्रा भीम नगर, पुरुषोत्तम नगर, स्टेशन रोड, डाकखाना चौराहा, मोहल्ला गंज, दुली मौहल्ला, शीतल खॉ रोड, नगला मिर्जा होते हुए बंबा बाईपास से रतन कुंज बुद्ध बिहार पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक टूंडला राकेश बाबू एडवोकेट ने किया। शोभायात्रा मे लगभग एक दर्जन झांकियां रही। शोभायात्रा में बाबा साहब आंबेडकर, तथागत बुद्ध एवं चीनी यात्री फाह्यान, हेनसांग के जीवन पर आधारित झांकियां रही। शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष गुरुचरण गौतम, रामवीर तार बाबू, वेद प्रकाश गौतम, हेमराज प्रशांत, बृजेश वरुण, बीडी देशमुख, मितल प्रसाद निवेश, शैलेंद्र कुमार शैली, मुंशीलाल बौद्ध, मनोज सोनी, केपी सिंह बौद्ध, सत्यवीर सिंह बौद्ध, गजेंद्र सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।